फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती: विश्व विजेताओं के साथ तैयारी नहीं कर पाएंगे बजरंग

Fri, 28 May 2021 07:53 AM IST
Jeet Kumar हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली

सार

  • किर्गिस्तान, जॉर्जिया, क्यूबा के पांच नामी पहलवानों को मुंह मांगी रकम पर तैयारियों के लिए बुलवाया था
  • कुछ का वीजा नहीं लगा कुछ को फ्लाइट नहीं मिली
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में पदक के दावेदार पहलवान बजरंग की विश्व विजेता पहलवानों के साथ तैयारियों की योजना पर पानी फिर गया है। बजरंग ने मुंह मांगी रकम पर किर्गिस्तान, जॉर्जिया, क्यूबा के पांच नामी पहलवानों को उन्हें तैयारियां करने के लिए बुलाया था। ये पांचों पहलवान 61, 65 और 70 किलो भार वर्ग के हैं। इनमें से दो अंडर-23 विश्व चैंपियन और एक पैन अमेरिकन चैंपियन है।

विज्ञापन


इन सभी पहलवानों को जोड़ीदार (स्पारिंग पार्टनर) बनकर बजरंग को एक माह तक तैयारियां करानी थी, लेकिन इनमें से कुछ की वीजा नहीं लगा और जिनका वीजा लगा उन्हें फ्लाइट नहीं मिली। इन सभी पहलवानों को बजरंग को तैयारियां कराने के लिए 80 हजार रुपये प्रति माह की राशि दी जानी थी। 

जोड़ीदार नहीं मिलने से तैयारी में आईं दिक्कतें
बजरंग अपने साथी और दोस्त 74 किलो के पहलवान जितेंदर कुमार के साथ प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद उन्हें जोड़ीदार की सख्त जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने 2019 में 61 किलो में अंडर-23 विश्व चैंपियन किर्गिस्तान के उलुबेक झॉलडॉशबेकोव, 2018 एशियन गेम्स में बजरंग के साथ 65 किलो में खेलने वाले एलीबेक ऑसमानोव, क्यूबा के 61 किलो में पैन अमेरिकन चैंपियन दाबियान क्विंताना जेम और इसी देश के 65 किलो में हरनांडेज एलीनर के अलावा 70 किलो में अंडर-23 विश्व चैंपियन जॉर्जिया के पहलवान को बुलाया।

लेकिन भारत में फैले कोरोना के चलते इनमें से कुछ को वीजा नहीं मिला और कुछ को फ्लाइट। बजरंग ने अमर उजाला से खुलासा किया कि जोड़ीदार नहीं मिलने से दिक्कतें आई हैं। ये पहलवान विश्व चैंपियनशिप के मेडलिस्ट हैं। इनके साथ तैयारियां करने का काफी फायदा मिलता, लेकिन सारी योजनाएं धरी की धरी रह गई हैं।

जेएसडब्लू में प्रैक्टिस कर रहे हैं बजरंग
फिल्हाल बजरंग जेएसडब्लू बेल्लारी में कुछ स्थानीय और साथी पहलवानों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अच्छे जोड़ीदार की जबरदस्त रूप से कमी महसूस हो रही है। बजरंग के मुताबिक वह कुश्ती संघ के कार्यक्रम के मुताबिक पोलैंड जाने की योजना बना रहे हैं। वह वहीं प्रैक्टिस के लिए जोड़ीदार पहलवानों की व्यवस्था करेंगे।

वहीं कुश्ती संघ के भरसक प्रयासों के बाद पोलैंड में छह जून को होने वाले टूर्नामेंट का कुश्ती संघ को आमंत्रण प्राप्त हो गया है। कुश्ती संघ बजरंग समेत अन्य पहलवानों को वीजा लगवाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें