फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में रहा रेसलिंग ट्रायल, बजरंग को फायदा पहुंचाने के लिए पहलवानों को लड़ने से रोका गया

Sat, 27 Jul 2019 09:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : pti
विज्ञापन

कुश्ती के ट्रायल हों और कोई विवाद सामने नहीं आए ऐसा बहुत कम होता है। ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व चैंपियनशिप के लिए आईजी स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित ट्रायल में भी ऐसा ही हुआ। भारतीय कुश्ती संघ को सूचना मिली की ट्रायल के दौरान ओलंपिक पदक के दावेदार बजरंग को 65 किलो भार वर्ग में कुछ पहलवानों चोटिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसके बाद कुश्ती संघ ने इस वजन में बजरंग के सामने सिर्फ एक पहलवान को उतारा और बाकी पहलवानों को बाहर कर दिया। इनमें से एक पहलवान ने कुश्ती संघ पर आरोप मढ़ा है कि उन्हें जानबूझकर ट्रायल में नहीं खिलाया गया है।  

ट्रायल में निकाली जाती है निजी खुन्नस

कुश्ती के ट्रायल के दौरान निजी खुन्नस निकालने के लिए पहलवानों की ओर से जानबूझकर एक दूसरे को चोटिल करने के प्रयास के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुश्ती संघ के मुताबिक उन्हें कोच ने सूचना दी कि बजरंग को भी चोटिल किया जा सकता है।
विज्ञापन


अगर ऐसा हुआ तो यह बहुत बड़ा नुकसान होगा। इसके बाद कुश्ती संघ ने अंतिम क्षणों में बजरंग के भार वर्ग में सिर्फ एक पहलवान हरफूल को एंट्री दी बाकी को रोक दिया। बजरंग ने हरफूल को 7-0 से हराकर टीम में चयन पा लिया। बाउट के दौरान हरफूल चोटिल हो गए तो बजरंग ने उन्हें सहारा भी दिया।

विज्ञापन

पहलवान का आरोप जानबूझकर नहीं खिलाया

पहलवान सरवन ने आरोप लगाया है कि उन्हें जानबूझकर नहीं खिलाया गया है। ट्र्रायल में कैंप से बाहर के तीन पहलवान थे लेकिन उन्हें 65 किलो में नहीं खेलने दिया गया। कुश्ती संघ का कहना है कि सरवन 57 किलो के पहलवान हैं।

उन्हें 61 या फिर 70 किलो वजन में बाद में होने वाले ट्रायल में खेलने दिया जाएगा।वह 65 किलो में नहीं खेल सकते थे। वहीं बजरंग ने बाउट के बाद कहा कि उन्हें यह मालूम था कि उनके वजन में पांच पहलवान उतरने हैं, लेकिन एक ही पहलवान आया इसका कारण उन्हें नहीं मालूम है।

तोमर हारे बजरंग, रवि समेत पांच पहलवान चयनित

ट्रायल में सबसे बड़ा अप्रत्याशित परिणाम 57 किलो में आया। यहां टॉप्स में शामिल उत्कर्ष काले और संदीप तोमर को अंडर-23 एशियाई चैंपियन राहुल ने हरा दिया। हालांकि फाइनल में वह विश्व जूनियर रजत पदक विजेता रवि कुमार से हार गए।

57 किलो में रवि कुमार, 65 किलो में बजरंग, 86 किलो में दीपक पूनिया, 97 किलो में मौसम खत्री और प्लस 97 में सुमित ने ट्रायल जीतकर विश्व चैंपियनशिप की टीम में जगह बनाई। 74 किलो में ट्रायल बाद में होगा जसिमें सुशील कुमार और प्रवीण राणा को खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें