फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: सातवें दिन सुशील की हार के बाद परवीन ने भारत को दिलाई पहली जीत

Fri, 20 Sep 2019 03:30 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
परवीन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के सातवें दिन भारतीय पहलवानों के कई अहम मुकाबले हैं। आज सबसे अधिक जिस पहलवान पर देश की निगाहें थीं, वह भारत को दो बार ओलंपिक पदक दिलाने वाले सुशील कुमार थे। सुशील कुमार को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। चैंपियनशिप में लगातार भरतीय पहलवान मैट पर उतर रहे हैं।

विज्ञापन


अरसे बाद अंतरराष्ट्रीय मैट पर वापसी कर रहे सुशील कुमार 74 किग्रा वर्ग में अजेरबाइजान के पहलवान खादजामुराद गधीजेव से क्वालिफिकेशन राउंड में धमाकेदार शुरुआत करने के बावजूद हार गए। खादजामुराद पर 9-4 से लीड लेने के बावजूद सुशील को 9-11 को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भी सुशील को रेपचेज में पदक जीतने का मौका मिल सकता है, अगर  खादजामुराद गधीजेव फाइनल में पहुंच जाते हैं। 

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित मलिक पहले राउंड में हारने के बाद रेपेचेज की उम्मीद भी तब खत्म हो गई। उन्हें हराने वाले हंगरी के पहलवान डैनिएल लिगेटी दूसरे दौर में हार गए।
विज्ञापन


आज भारत को पहली जीत 92 किग्रा में हासिल हुई है। पहलवान परवीन ने दक्षिण कोरिया के पहलवान चांगजे सुई को 12-1 से दी करारी मात दी है। कुछ ही देर में उनका दूसरा राउंड में शुरू होने वाला है।

विज्ञापन

करन मोर हारे- रेपचेज की उम्मीद में

70 किग्रा वर्ग में करन मोर उज्बेकिस्तान के पहलवान इख्तियोर नवरुजोव 0-7 से हार गए। अब करन को रेपचेज राउंड की ही उम्मीद है। अगर नवरुजोव फाइनल में पहुंचते हैं, तो करन को रेपचेज खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें