फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: पेरिस में दूसरे दिन भारत को दहिया ने दिलाई पहली जीत 

Tue, 22 Aug 2017 03:24 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
कुश्ती प्रतीक फोटो
विज्ञापन
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की खराब शुरुआत के बाद ज्ञानेंद्र दहिया ने चीन के पहलवान को हराकर दमखम दिखा दिया है। दहिया ने चीन के लिबिन डिंग को 4-1 से हराते हुए प्रतियोगिता के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दहिया ने किलोग्राम वर्ग में बेहतर दांव खेलते हुए यह मुकाबला जीता। 
विज्ञापन


पेरिस में चल रही कुश्ती में ग्रीको रोमन में दहिया ने शानदार खेल दिखाते हुए चीन के पहलवान को चारो खाने चित्त कर दिया। 
  World Wrestling Championship: Gyanender Dahiya defeats China's Libin Ding by 4-1 to enter pre-quarter finals of 55 kg category. — ANI (@ANI) August 22, 2017

 इससे पहले भारतीय पहलवानों ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निराशाजनक शुरुआत की थी। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दिन भारत के चार ग्रीकोरोमन पहलवान मैट पर उतरे लेकिन सभी को पहले राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा। योगेश (71 किग्रा) को जापान के ताकेशी इजुमी ने 3-1 से पराजित किया जबकि  गुरप्रीत सिंह (75 किग्रा) को जॉर्जिया के मिंडिया सुलुकिडजी ने 5-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


 रविंदर खत्री (85 किग्रा) हंगरी के विक्टर लोरिंक्ज के खिलाफ 0-8 से बाउट हार गए जबकि हरदीप (98 किग्रा) को लिथुआनिया के विलियस लॉरिनाइटीस ने 5-2 से शिकस्त दी। 

इनमें से किसी भी पहलवान को अब रेपचेज राउंड में मौका नहीं मिलेगा क्योंकि इनसे जीतने वाले पहलवान फाइनल से पहले ही बाहर हो गए। लेकिन चैंपियनशिप के दूसरे दिन  ग्रीको रोमन में ज्ञानेंद्र ने शानदार खेल दिखाया। दूसरे दिन रविंदर (66 किग्रा), हरप्रीत (80 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) भी मैट पर उतरेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें