फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की महिला मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप में जीत के साथ शुरुआत

Sat, 05 Oct 2019 08:17 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जमुना बोरो - फोटो : social media
विज्ञापन

जमुना बोरो (54 किलो) ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बोरो ने मंगोलिया की मिचिडमा एर्डेनेडालाइ को 5-0 से हराया। अब उनका सामना अल्जीरिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त उदाद फाउ से होगा।

विज्ञापन


विश्व चैम्पियनशिप 2017 की स्वर्ण पदक विजेता फाउ को पहले दौर में बाई मिली थी। शनिवार को पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन नीरज (57 किलो) और स्वीटी बूरा (75 किलो) अपने अपने मुकाबले खेलेंगी। नीरज का सामना चीन की कियाओ जीरू से होगा जबकि स्वीटी की टक्कर मंगोलिया की म्यागमाजगराल एम से होगी। इस टूर्नामेंट में 57 देशों के 224 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें