श्रीहरी नटराज ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू में चल रहे विश्व तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में खुद का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
18 वर्षीय नटराज ने 2:02.08 सेकंड के साथ 200 मीटर बैकस्ट्रोक का स्पर्धा अपने नाम किया, लेकिन वह सेमीफइनल में जगह बनाने से चूक गए। वहीं, उनका पुराना रिकॉर्ड 2:02.37 सेकंड का था।
इससे पहले अमेरिका के 22 वर्षीय स्टार तैराक सेलेब ड्रैसेल ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण 46.96 सेकंड के साथ जीता। हालांकि ड्रेसेल 0.05 सेकंड से ब्राजील के सीजर सिएलो (46.91 सेकंड, 2009) के विश्व रिकॉर्ड से चूक गए। उन्होंने नया अमेरिका रिकॉर्ड जरूर बना दिया, जो दो साल पहले (47.17 सेकंड) ड्रेसेल ने ही कायम किया था।