फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर, विश्व तैराकी चैंपियनशिप मई 2022 तक स्थगित

Mon, 04 May 2020 10:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ओलंपिक खेलों के स्थगित होने के बाद विश्व तैराकी चैंपियनशिप को भी एक साल के लिए स्थगित किया गया है और इसका आयोजन अब जापान के फुकुओका शहर में 13 से 29 मई 2022 के बीच किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फिना) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के 2020 से 2021 तक स्थगित होने के बाद विश्व तैराकी चैंपियनशिप की तारीखों को भी एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन इससे पहले 16 जुलाई से एक अगस्त 2021 तक होना था, लेकिन अब इसकी तारीख ओलंपिक की नई तारीखों से टकरा रही थी।

नई तारीखों के अनुसार टोक्यो ओलंपिक अब 23 जुलाई 2021 को शुरू होंगे। इसके बाद पैरालंपिक खेल होंगे जो 24 अगस्त से खेले जाएंगे। फिना के अध्यक्ष जूलियो मेगलियोन ने कहा, ‘संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा और उनका पक्ष जानने के बाद हमें इसमें कोई संदेश नहीं कि इस फैसले से चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ संभावित हालात मिलेंगे।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘अभूतपूर्व अनिश्चितता के समय फिना को उम्मीद है कि तारीखों की घोषणा से सभी संबंधित हितधारकों को योजना बनाने में सहायता मिलेगी।’ विश्व चैंपियनशिप में गोताखोरी, ओपन वाटर तैराकी, लयबद्ध तैराकी और वाटर पोलो की स्पर्धाएं भी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें