फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व सैन्य खेल: मुक्केबाज दीपक ने जीता रजत, टेनिस खिलाड़ी बालाजी को मिला कांस्य

Sun, 27 Oct 2019 08:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
protest system in boxing
विज्ञापन

भारतीय मुक्केबाज दीपक को सातवें विश्व सैन्य खेलों में रजत पदक हासिल किया जबकि टेनिस खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। शनिवार को खेले गए मुकाबले में दीपक को पुरुषों के लाइट फ्लाइवेट (46-49 किग्रा) भार वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान के जुस्सुपोव तेमिर्तस ने 5-0 से हराया।

विज्ञापन


वहीं टेनिस में बालाजी ने उज्बेकिस्तान के फोमिन सेर्गे को पुरुष एकल के कांस्य पदक के मुकाबले में 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। मध्यम दूरी के धावक जिनसन जानसन के लिए 1500 मीटर के दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने तीन मिनट 49.34 सेकेंड का समय लिया। भारत को पुरुषों के चार गुणा 400 मीटर दौड़ में भी निराशा हाथ लगी। कुन्हू मुहम्मद पुथनपुरक्क, संतोष कुमार तमलीरसन, जाबिर मदारी पल्लियालिल और मुहम्मद अनस याहिया की भारतीय चौकड़ी तीन मिनट 06.81 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें