फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस डायमंड लीगः वर्ल्ड जूनियर चैंम्पियन नीरज चोपड़ा पांचवें स्थान पर रहे

Sun, 02 Jul 2017 08:29 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
World Junior Champion Neeraj Chopra
विज्ञापन
भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वह 84.67 मीटर दूरी तक भाला फेंककर वह 10 खिलाडिय़ों में 5वें स्थान पर रहे। गौरतलब हो कि नीरज पहली बार पेरिस डायमंड लीग में भाग ले रहे 19  वर्षीय नीरज पहले प्रयास में टॉप फाइव में पहुंचने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


बताते चले कि नीरज ने पहले चांस में 79.54 मीटर, दूसरे में 81.32 मीटर भाला फेंका तथा तीसरे राउंड में 84.67 मीटर की दूरी तय की। नीरज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर प्रदर्शन 86.48 मीटर है। जो उन्होंने वर्ल्ड जूनियर चैम्पियनशिप में हासिल किया था। इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें स्वर्ण पदक हासिल हुआ था। नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स की किसी भी स्पर्धा में विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। नीरज भुवनेश्वर 6 से 9 जुलाई तक आयोजित होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप भी भाग लेंगे।  जहां उन्हें पदक के बड़े उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। Just in: Neeraj Chopra finishes respectable 5th (out of 10 competetors) with 84.67m best attempt in Javelin Throw #ParisDL (Diamond League) pic.twitter.com/taSij6GZmh — India@Sports (@India_AllSports) July 1, 2017
विज्ञापन
Neeraj Chopra finishes fifth at Paris meet of Diamond League https://t.co/WzYMA4rpwo pic.twitter.com/40s0m6X2kb — Sportsdilse (@Sportsdilse) July 2, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें