फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Chess Championship: प्रगनाननंदा-कारुआना के बीच दूसरी बाजी भी रही ड्रॉ, टाईब्रेकर से होगा विजेता का फैसला

Mon, 21 Aug 2023 08:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू (अजरबैजान)।

सार

प्रगनाननंदा और कारुआना के बीच पहली बाजी भी बराबरी पर छूटी थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी के पास आज सफेद मोहरों से खेलने का लाभ था, जिसका वह फायदा नहीं उठा सके।
विज्ञापन
प्रगनाननंदा और कारुआना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के आर प्रगनाननंदा की विश्व कप के सेमीफाइनल में अमेरिका के विश्व नंबर तीन फैबियानो कारुआना के साथ दूसरी बाजी ड्रॉ रही। दोनों खिलाड़ी दो मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर हैं। अब दोनों के बीच विजेता का फैसला सोमवार को टाईब्रेकर में होगा।
विज्ञापन


इन दोनों के बीच का विजेता फाइनल में विश्व नंबर एक नार्वे के मैग्नस कार्लसन से खेलेगा। कार्लसन ने एक अन्य सेमीफाइनल की दूसरी बाजी अजरबैजान के निजात एबासोव के खिलाफ ड्रॉ खेली, लेकिन पहली बाजी में जीत हासिल करने के चलते वह 1.5-0.5 से विजेता रहे।

प्रगनाननंदा और कारुआना के बीच पहली बाजी भी बराबरी पर छूटी थी, लेकिन भारतीय खिलाड़ी के पास आज सफेद मोहरों से खेलने का लाभ था, जिसका वह फायदा नहीं उठा सके। दोनों खिलाड़ी 47 चालों में ड्रॉ के लिए सहमत हो गए। कार्लसन और एबासोव ने 74 चालों में ड्रॉ खेला।
विज्ञापन


कार्लसन पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचे हैं, जबकि प्रगनाननंदा विश्वनाथन आनंद के बाद विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। प्रगनाननंदा दूसरी बाजी में कारुआना के खिलाफ समय के फेर में फंसते नजर आ रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें