फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियन धावक सलवा ईद नसेर को डोपिंग मामले में निलंबित किया गया

Fri, 05 Jun 2020 06:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलवा ईद नसेर - फोटो : social media
विज्ञापन

महिलाओं के 400 मीटर दौड़ की विश्व चैंपियन सलवा ईद नसेर को डोपिंग टेस्ट के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराने के लिए शुक्रवार को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट ने कहा कि उसने बहरीन के स्प्रिंटर पर नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की है। यदि मामला सिद्ध हो जाता है तो नसेर अगले साल के ओलंपिक में भाग नहीं ले पाएंगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नसेर ने अक्टूबर में 48.14 सेकंड के साथ विश्व खिताब जीता था, जो 1985 के बाद भी किसी भी महिला द्वारा निकाला गया सबसे तेज समय था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें