फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Athletics Championships: सातवें स्थान पर रही भारतीय रिले टीम, अमेरिका का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 30 Sep 2019 01:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली यूएस टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार देर रात भारतीय टीम 4X400 मीटर मिक्स्ड रिले के फाइनल में सातवें पायदान पर रही, हालांकि टीम ने पहले ही टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया था। इस स्पर्धा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहली बार शामिल किया गया था। फाइनल में मोहम्मद अनस वेलुवा विस्मया, जिसना मैथ्यू और निर्मल टॉम की टीम ने 3 मिनट, 15.77 सेकंड का समय निकाला। 

विज्ञापन


इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल अमेरिका के खाते में गया, जिसने 3 मिनट 09.34 सेकंड का समय लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए रेस जीता। 3 मिनट 11.78 सेकंड के साथ जमैका की टीम दूसरे स्थान पर और बहरीन की टीम 3 मिनट 11.82 सेकंड के साथ तीसरे पायदान पर रही। भारत से आगे रहने वाली टीमों में पोलैंड, ग्रेट ब्रिटेन और बेल्जियम शामिल हैं।

पिछले साल भारतीय टीम ने 3 मिनट 15.71 सेकंड के समय के साथ एशियाई खेलों का गोल्ड मेडल जीता था। भारतीय टीम का सीजन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम अपने हीट में 3 मिनट 16.14 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें