भारत की रिकर्व टीम ने नॉर्वे को 5-1 से हराकर विश्व तीरंदाजी के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली और अब वह ओलंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर है। तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और अतानु दास की टीम का अगला मुकाबला कनाडा से होगा। महिला रिकर्व टीम ने आठ ओलंपिक कोटा स्थान में से एक स्थान हासिल करने से एक जीत दूर है।