इंडियन प्रीमियर लीग में
मुंबई इंडियंस की मालकिन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की सदस्य नीता अंबानी ने साउथ कोरिया के प्योंगचांग में हो रहे विंटर ओलिंपिक के लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे शिवा केशवन और जगदीश सिंह को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
प्योंगेचांग ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह में तिरंगा थामकर भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले शिवा ने लगातार छठीं बार ल्यूज स्पर्धा के पुरुष वर्ग एकल के लिए क्वालीफाई किया है। बता दें कि यह शिवा का आखिरी ओलिंपिक भी है।
वहीं, जगदीश सिंह क्रॉस कंट्री स्कीइंग इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। नीता ने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों को और इनके खेले को अभी देश में कोई पहचान नहीं मिली है, लेकिन पहली बार उनके खेल का लाइव कवरेज होने से इनको दुनिया देखी और स्थिति बदलेगी।
गौरतलब है प्योंगचांग में चल रहे ओलिंपिक में 92 देशों के 2920 खिलाड़ी उतरे हैं, जिसमें शिवा और जगदीश ये दोनों ही भारत की दावेदारी पेश कर रहे हैं।