फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी अरुणा को आनंद के जल्द वापसी की उम्मीद, कोविड-19 लॉकडाउन के चलते जर्मनी में फंसे

Fri, 08 May 2020 08:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
विज्ञापन

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद कोविड-19 के कारण यात्रा संबंधी पाबंदियों के चलते जर्मनी में फंसे हैं। पत्नी अरुणा और बेटे अखिल उनका बेताबी से इंतजार कर रहे हैं लेकिन वो इस बात को समझ रहे हैं कि सरकार पहले उन लोगों को वापसी लाएगी जिनकी जरूरतें बड़ी हैं। आनंद बुंदेसलीगा चेस में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी में थे लेकिन इससे पहले वह लौटते यात्रा पाबंदियां लागू हो गईं।

विज्ञापन


उनकी पत्नी अरुणा ने कहा कि हम उनकी जल्द वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। भारतीय दूतावास उनके संपर्क में है। वहां बहुत लोग हैं जिनकी जरूरतें बड़ी हैं। पहले उन्हें लाए जाने की जरूरत है। हालांकि उनके बेटे अखिल वीडियो कॉल्स के जरिए पिता से जुड़े हैं लेकिन अरुणा का कहना है कि लेकिन उनके पास होने से इसकी बराबरी नहीं हो सकती।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें