फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मामलों में वृद्धि के बाद भारोत्तोलन राष्ट्रीय चैंपियनशिप अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Thu, 04 Mar 2021 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
विज्ञापन
भारोत्तोलन चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तमिलनाडु में कोरोना मामलों में इजाफे के बाद इस महीने नागरकोइल में होने वाली पुरुष और महिला सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप को गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। दरअसल, राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 17 मार्च तक होना था।

विज्ञापन


भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) के महासचिव सहदेव यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'कोविड-19 मामलों में अचानक इजाफे के बाद कार्यकारी बोर्ड ने आज राष्ट्रीय चैंपियनशिप को स्थगित करने का फैसला किया।' यह टूर्नामेंट इसी स्थल पर होगा लेकिन नई तारीखों का फैसला अगले महीने किया जाएगा। यादव ने कहा, 'राष्ट्रीय चैंपियनशिप समान स्थल पर होगी। हम नई तारीखों पर फैसला अप्रैल में करेंगे।'

गौरतलब है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल सहित देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में इजाफा हुआ है। बता दें कि तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना वायरस के लगभग 500 नए मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें