फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएफ को सवालों का जवाब देने के लिए और समय मांगना चाहिए: आईओए

Sun, 09 Aug 2020 02:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ - फोटो : social Media
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) चाहता है कि खेल मंत्रालय राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के पदाधिकारियों की उम्र और कार्यकाल संबंधित जानकारी के लिए प्रश्नावली के जवाब के लिए समयसीमा बढ़ा दे। जो दिल्ली उच्च न्यायालय में एनएसएफ की मान्यता पर लंबित मामले के लिए काफी अहम है। मंत्रालय ने 57 एनएसएफ से इस प्रश्नावली का जवाब 11 अगस्त तक देने को कहा है। इन एनएसएफ की अस्थायी मान्यता राष्ट्रीय खेल संहिता के उम्र और कार्यकाल दिशानिर्देशों के उल्लघंन के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश पर वापस ले ली गई थी।

विज्ञापन


इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को है। आईओए हालांकि चाहता है कि एनएसएफ को और समय दिया जाए, क्योंकि वे कोविड-19 महामारी के कारण कम स्टाफ के साथ काम कर रहे हैं। आईओए इस मामले पर चर्चा के लिए खेल मंत्री किरेन रीजीजू के साथ बैठक करना चाहता है। आईओए ने कहा, ‘यह संवेदनशील मुद्दा है और हम सभी को एकजुट रहने की जरूरत है, क्योंकि प्रश्नावली में उठाए गए कई मुद्दे खेल संहिता का हिस्सा नहीं है। यह मामला अब दिल्ली उच्च न्यायालय में चल रहा है और हमें सतर्क रहने की जरूरत है।'

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महासचिव राजीव मेहता ने संयुक्त बयान में कहा, ‘हमारा सुझाव है कि सभी एनएसएफ जवाब देने के लिए तुरंत चार हफ्ते का समय मांगे क्योंकि ज्यादातर एनएसएफ के कार्यालय का स्टाफ कोविड-19 के कारण काम पर नहीं आ रहा।’ ये दोनों सोमवार को बैठक करेंगे और रिजीजू से मिलने का समय मांगेगे। बयान के अनुसार, ‘अध्यक्ष और महासचिव सोमवार 10 अगस्त को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मिलेंगे और खेल मंत्री से मिलने का समय मांगेगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें