लगता है कि नरसिंह के लिए यह ओलंपिक खेल इतने आसान नहीं होने वाले। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) से क्लीन चिट मिलने के बाद भी नरसिंह की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने कहा कि वो इस केस को एक बार फिर देखेगी।
नाडा से क्लीन चिट मिलना नरसिंह के लिए बहुत बड़ी राहत थी। मगर अब वाडा ने कहा है कि वो इस केस को फिर से देखेगी। वाडा ने नाडा से इस केस की फाइल मांगी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की तरफ से नरसिंह को हरी झंडी मिल गई है।
वाडा का कहना है कि अभी पहले केस को देखा जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहना संभव होगा। वाडा किसी भी देश की डोपिंग एजेंसी के खिलाफ अपील कर सकता है।