फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ग्रां प्री: विस्मया ने हिमा को पछाड़कर जीता गोल्ड 

Sun, 03 Mar 2019 01:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हीमा दास,वीके विस्मया
विज्ञापन

वीके विस्मया ने इंडियन ग्रां प्री के तीसरे चरण में शनिवार को महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में हिमा दास और एम आर पूवाम्मा को पछाड़ कर गोल्ड मेडल हासिल किया। विस्मया पिछले साल एशियाई खेलों में चार गुणा 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शामिल थी। उन्होंने दो बार की एशियाई चैंपियन पूवाम्मा और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी तथा जूनियर विश्व चैंपियन हिमा 

विज्ञापन


दास को आसानी से पीछे छोड़ दिया
विस्मया ने दौड़ 53.80 सेकंड में पूरी की जबकि पूवाम्मा 54.06 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। उत्तर प्रदेश की प्राची 54.49 सेकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। हिमा दास के लिए यह बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन रहा। उन्होंने 55.19 सेकंड का समय लिया जो उनके कॅरिअर का सबसे खराब प्रदर्शन है।   विस्मया ने इससे पहले 23 फरवरी को पटियाला में भी इंडियन ग्रांप्री के पहले चरण में गोल्ड जीता था। 

लंबी कूद में एम श्रीशंकर ने जीता 
लंबी कूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एम श्रीशंकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे लेकिन 7.74 मीटर का प्रदर्शन उन्हें गोल्ड दिलाने के लिए काफी था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.20 मीटर का है। तमिलनाडु के एम सिलामबरासन ने 7.25 मीटर की कूद के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


कर्नाटक के सिद्धार्थ मोहन नायक (7.24 मीटर) को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
पुरुषों के 800 मीटर दौड़ में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनजीत सिंह को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्वर्ण केरल के मोहम्मद अफसल के नाम रहा। हरियाणा के अंकित ने कांस्य जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें