फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19: चहल और विश्वनाथन आनंद संग शतरंज खिलाड़ियों ने जुटाए 8.8 लाख रुपये

Mon, 27 Apr 2020 06:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चहल-विश्वनाथन आनंद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पांच बार के पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल सहित अन्य खिलाड़ियों ने ऑनलाइन शतरंज चैरिटी प्रतियोगिता के जरिये 8.8 लाख रुपये जुटाए हैं। यह राशि कचरा बीनने वाले समुदाय के लिए कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए दिए जाएंगे।

विज्ञापन


‘चेस फॉर चैरिटी’ का आयोजन शनिवार को चेस डाट काम पर किया गया। इसमें आनंद के अलावा विदित गुजराती, ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन, महिला ग्रैंडमास्टर तानिया सचदेव और क्रोएशिया के एंटोनियो राडिच की टीम कामेडियन (हास्य कलाकार) की टीम के खिलाफ उतरी जिसमें बिस्व कल्याण रथ, समय रैना, अभिषेक उपामन्यु और आकाश मेहता शामिल थे।

पूर्व राष्ट्रीय अंडर-12 चैंपियन चहल ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने पांच अप्रैल को भी ऑनलाइन ब्लिट्ज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। आंनद ने 11 अप्रैल को भी एक ऑनलाइन टूर्नामेंट के जरिये प्रधानमंत्री केयर्स कोष के लिए 4.5 लाख रुपये जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें