फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वनाथन आनंद ने जीता वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप, कार्लसन से लिया 4 साल पुराना बदला

Fri, 29 Dec 2017 09:08 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, उमर उजाला
विज्ञापन
vishwanath anand - फोटो : File
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद ने रियाद में खेले जा रहे वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियनशिप में वर्ल्ड नंबर-1 मैग्रस कार्लसन को मात देते हुए यह चैंपयनशिप अपने नाम कर ली है। बता दें कि मैग्रस कार्लसन ने ही 2013 में 48 साल के आनंद को मात देते हुए उनसे नंबर-1 का ताज छीनकर अपने नाम कर लिया था और अब चार साल बाद कार्लसन को हराकर आनंद ने उस हार का बदला ले लिया है। 
विज्ञापन


आनंद की इस जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा, 'विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने के लिए विश्वनाथन आनंद को बधाई। दशकों में आप हम सबके लिए प्रेरणादायी रहे हो। भारत को आप पर गर्व है।'
  Congratulations Viswanathan Anand for winning the World Rapid Chess Championship. Such determined pursuit of excellence across decades makes you an inspiration for all of us. India is proud of you #PresidentKovind — President of India (@rashtrapatibhvn) December 29, 2017
विज्ञापन


दोनों के बीच यह मुकाबला 9वें राउंड तक चला। आनंद काली मुहरों के साथ गेम में शुरु से ही आक्रमक नजर आए। इस बात का उन्हें कार्लसन के ऊपर मानसिक फायदा भी मिला। दोनों के बीच 34 चालों तक का खेल चला। बता दें कि यहां खेले गए 9 मुकाबलों में आनंद अब तक विजय रहे हैं। इनमें से उन्होंने 5 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 4 ड्रॉ रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें