फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार छह हार के बाद आखिरकार जीते आनंद, लीजेंड्स शतंरज टूर्नामेंट में मिली पहली खुशी

Tue, 28 Jul 2020 07:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद - फोटो : social media
विज्ञापन

विश्वनाथन आनंद ने लगातार हार के क्रम को तोड़ते हुए सातवें दौर में इस्राइल के बोरिस गेलफांड को 2.5-0.5 से हराकर लीजेंड्स ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। आनंद लगातार छह हार के बाद अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी के सामने थे। यह भारतीय सोमवार की रात को शुरुआत में अच्छी स्थिति का फायदा नहीं उठाने के बावजूद टूर्नामेंट में अपनी पहली बाजी जीतने में सफल रहा।

विज्ञापन


उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए 45 चाल में जीत दर्ज की और दूसरी बाजी में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर 49 चाल में उसे अपने नाम किया। आनंद ने इसके बाद 2012 की विश्व चैंपियनशिप के अपने चैलेंजर के खिलाफ तीसरी बाजी ड्रा खेली जो 46 चाल तक चली।

मैगनस कार्लसन टूर में पदार्पण कर रहे आनंद ने कहा, ‘‘यह पहले तीन दिनों की तरह निराशाजनक नहीं रहा। जीत दर्ज करने से अच्छा लग रहा है।’ इस जीत से पूर्व विश्व चैंपियन छह अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वह हंगरी के पीटर लेको (पांच अंक) और चीन के नंबर तीन डिंग लीरेन (तीन) से आगे हैं। आठवें दौर में उनका मुकाबला लीरेन से होगा।
विज्ञापन


विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन ने पीटर स्विडलर को 2.5-1.5 से हराकर अपनी बढ़त मजबूत कर दी। अन्य मैचों में रूस के इयान नेपोमनियाची ने लेको को 3-2, नीदरलैंड के अनीस गिरी ने लीरेन को 2.5-1.5 से और उक्रेन के वेस्ली इवानचुक ने रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक को 3-1 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें