फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद को आर्टेमिएव तो विश्व चैंपियन कार्लसन को गिरी ने ड्रॉ पर रोका

Sun, 12 Jan 2020 10:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
viswanathan anand
विज्ञापन

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूसी ग्रैंडमास्टर व्लादिस्लाव आर्टेमिएव ने ड्रॉ पर रोक दिया। 18वीं बार इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे आनंद और आर्टेमिएव 31 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमत हुए।  मौजूदा विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन को भी अपने चिर प्रतिद्वंद्वी नीदरलैंड के अनीश गिरी से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। कार्लसन ने अब तक विज्क आन जी में गिरी के खिलाफ आठ भिड़ंत में कोई जीत हासिल नहीं की है। पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे ईरान के फिरोजा अलीरेजा ने व्लादिस्लाव कोवालेव को हराकर पूरे अंक जुटाए। वहीं चैलेंजर्स वर्ग में ग्रैंडमास्टर सूर्य शेखर गांगुली ने नीदरलैंड के मैक्स वारमेर्डम पर शानदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें