विश्वनाथन आनंद ने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में चौथी बाजी चीन के यू यांग्यी से ड्रॉ खेली। वहीं विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन ने सर्वाधिक बाजियों में अजेय रहने का नया रिकॉर्ड बनाया। कार्लसन ने स्थानीय खिलाड़ी जोर्डन वान फोरीस्ट से बाजी ड्रॉ खेली। इस तरह से वह लगातार 111 बाजियों से अजेय हैं।
उन्होंने रूसी मूल के नीदरलैंड के खिलाड़ी सर्गेई तिवियाकोव (110) का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। दूसरे दौर में वेस्ली सो से हारने वाले आनंद रूस के निकिता वितुइगोव के साथ संयुक्त 11वें जबकि यांग्यी 13वें स्थान पर हैं। अमेरिका के वेस्ली ने विश्राम के पहले दिन से एकल बढ़त बना रखी है। उन्होंने ईरान के अलीरेजा फिरोजा को हराया।