फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीजेंड्स चेस टूर्नामेंट के पहले दौर में हारे चैंपियन विश्वानथन आनंद

Wed, 22 Jul 2020 03:00 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्वनाथन आनंद
विज्ञापन

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को डेढ़ लाख डॉलर इनामी लेजंड्स चेस टूर्नमेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर के खिलाफ 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा। मैग्नस कार्लसन चेस टूर में पहली बार हिस्सा रहे आनंद ने बेस्ट ऑफ फोर बाजी के मुकाबले में पहली तीन बाजी ड्रॉ खेली थीं। लेकिन उन्हें अंतिम बाजी में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मई में ऑनलाइन नेशंस कप में हिस्सा लेने के बाद वापसी कर रहे आनंद और स्विडलर तीन बाजी के बाद 1.5-1.5 से बराबरी थे। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अंतिम बाजी में हार के साथ मुकाबला गंवा दिया। अनुभवी बोरिस गेलफेंड ने पहले दिन उलटफेर करते हुए दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के डिंग लिरेन को 3-1 से हराया।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीष गिरी को 3-1 से शिकस्त दी, जबकि रूस के इयान नेपोमनियाची और हंगरी के पीटर लेको भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। नेपामनियाची ने व्लादिमीर क्रैमनिक जबकि लेको ने वैसिली इवानचुक को हराया।
विज्ञापन


सभी राउंड रॉबिन मैच बेस्ट ऑफ फोर मुकाबले हैं। लीजेंड्स ऑफ चेस प्रतियोगिता में चेसेबल मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले कार्लसन, लिरेन, नेपोमनियाची और गिरी को स्वत: आमंत्रण मिला है और वे 40-52 आयु वर्ग के छह लीजेंड्स के साथ खेल रहे हैं, जो अपने करियर के दौरान कभी ना कभी विश्व शतरंज के शीर्ष पर रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें