विश्व रैपिड चैंपियन विश्वनाथन आनंद के शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष टीम ने 43वीं शतरंज ओलंपियाड चैंपियनशिप में बुधवार को आस्ट्रिया को 3.5-0.5 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 12 साल बाद ओलंपियाड में खेल रहे आनंद, मार्कस रैगर को पराजित किया।
अन्य मैचों में पी हरिकृष्णा ने वेलेटाइन ड्रागनेव को और विदित गुजराती ने आंद्रेस को पराजित किया। बी अधिबान ने पीटर के साथ ड्रॉ खेला। इस जीत से भारतीय टीम चार अंकों के साथ 40 अन्य टीमों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। अगले दौर में भारत का सामना कनाडा से होगा।
वहीं, महिला टीम ने वेनेजुएला को 4-0 से मात दी। 33 टीमों में शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम की भिड़ंत अगले दौर में सर्बिया से होगी।