इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली विनेश फोगाट ने अपनी निजी जीवन में एक बड़ा फैसला लिया है। 24 वर्षीय विनेश ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर खुलेआम इजहार-ए-इश्क करते हुए सगाई की घोषणा की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
साथी पहलवान सोमवीर राठी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह मेरे लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा निर्णय है, मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है।'
विज्ञापन
3 of 4
सोमवीर भी पेशे से पहलवान है और सोनीपत के रहने वाले हैं। वह इस समय रेलवे में टीटीई की नौकरी कर रहे हैं और राजस्थान में पोस्टेड हैं। विनेश फोगाट भी रेलवे में नौकरी करती हैं।
बताते चले कि कुछ दिन पहले एक अखबार ने विनेश और जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की नजदीकियों की खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद विनेश और नीरज ने इसका खंडन किया था। अब उनके इस ऐलान से सभी खबरों पर विराम लग गया है।