फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश और साक्षी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पेश करेंगी चुनौती, 29 नवंबर से जालंधर में होगी चैंपियनशिप

Wed, 27 Nov 2019 07:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विनेश फोगाट
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फौगाट (55 किग्रा) और ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक (62 किग्रा) 29 नवंबर से एक दिसंबर तक यहां होने वाली सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में आकर्षण का केंद्र होंगी। दोनों वर्गों (महिला और पुरुष) में होने वाली इस चैंपियनशिप में देश भर के 500 से अधिक पहलवान शिरकत करेेंगे।

विज्ञापन


विनेश और साक्षी के अलावा महिला वर्ग में दिव्या काकरान (68), सीमा बिस्ला (50 किग्रा), सरिता मोरे (57 किग्रा) और नवजोत कौर (65 किग्रा) स्टार खिलाड़ी होंगी। उत्तर प्रदेश की दिव्या को पिंकी से, जबकि पंजाब की नवजोत को गार्गी यादव से कड़ी चुनौती मिलेगी। पुरुष वर्ग में ग्रीको रोमन में साजन (77 किग्रा), जबकि फ्रीस्टाइल में गौरव बालियान (74 किग्रा), सुमित मलिक (125 किग्रा), सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और राहुल माने (70 किग्रा) भी दम दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें