फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन ग्रां प्री में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, विनेश और दिव्या ने जीते स्वर्ण पदक

Sun, 07 Jul 2019 10:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय पहलवान - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत की शीर्ष पहलवान विनेश फोगाट ने वजन वर्ग बदलने के बाद दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए रविवार को स्पेन ग्रां प्री में 53 किग्रा वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता। दिव्या काकरान (68 किग्रा) ने भी पीला तमगा जीता। टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की पदक दावेदारों में से एक विनेश नए वजन वर्ग में अपना तीसरा ही टूर्नामेंट खेल रही हैं।

विज्ञापन


एशियाई खेलों की विजेता विनेश नीदरलैंड की जेसिका ब्लास्का को हराकर चैंपियन बनी। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या ने अपने अभियान में महज चार अंक गंवाए। उन्होंने फाइनल में पोलैंड की एग्निस्का विस्जजेक कोरडस को पराजित किया।

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पूजा ढांडा (57 किग्रा) को रूस की वेरोनिका चुमिकोवा से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सीमा (50 किग्रा), मंजू कुमारी (59 किग्रा) और किरण (76 किग्रा) को भी फाइनल में हारकर रजत मिला। भारत टीम चैंपियनशिप में रूस (165) के बाद 130 अंक से दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें