फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: स्पेन में विल्लारीयाल चैंपियंस लीग में जगह बनाने के करीब पहुंचा

Thu, 02 Jul 2020 04:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ला लीगा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

गेर्राड मोरेनो के पहले हाफ में किए गये दो गोल की मदद से विल्लारीयाल स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में रीयाल बेटिस को 2-0 से हराकर चैंपियंस लीग में जगह बनाने के करीब पहुंच गया। विल्लारीयाल की वापसी के बाद यह छह मैचों में पांचवीं जीत है। वह अब चौथे स्थान पर काबिज सेविला ने केवल तीन अंक पीछे है जबकि छठे स्थान की टीम गेटाफे से दो अंक आगे हो गया है।

विज्ञापन


सत्र में यह पहला अवसर है जबकि विल्लारीयाल पांचवें स्थान पर पहुंचा है। कोरोना वायरस के कारण तीन महीने तक लीग के ठप रहने के बाद जब इसकी पिछले महीने वापसी हुई तो विल्लारीयाल ने केवल सेविला से एक मैच 2-2 से ड्रॉ खेला। उसने बाकी पांचों मैच जीते। मोरेना ने सातवें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला और फिर 30वें मिनट में दूसरा गोल दागा। वह लीग में अब तक 15 गोल कर चुके हैं जो स्पेनिश खिलाड़ियों में सर्वाधिक हैं।

रीयाल मैड्रिड के फ्रांसीसी स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने 17 और बार्सिलोना के अर्जेंटीनी स्टार लियोनेल मेस्सी ने 22 गोल किए हैं। अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने वेलेंसिया को 2-0 से हराया। यह वेलेंसिया की लगातार तीसरी हार है। ग्रेनाडा ने अलावेस पर 2-0 की जीत से यूरोपा लीग में जगह बनाने की कवायद जारी रखी जबकि वेलाडोलिड दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में पेनल्टी चूक गया और उसे लेवांटे के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें