फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्केबाज विकास और मनोज ने जीते कांस्य, देवेंद्रो रियो टिकट से चूके

Sat, 25 Jun 2016 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vikas krishan - फोटो : Getty
विज्ञापन
रियो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर चुके भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण (75 भार वर्ग) और मनोज कुमार (64 भार वर्ग) को विश्व मुक्केबाजी परिषद के विश्व क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


जहां विकास को बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल में आंख के ऊपर लगी चोट के कारण तुर्केमेनिस्तान के अचीलोव आर्सलेंबेक के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला छोड़ना पड़ा वहीं मनोज कुमार को सेमीफाइनल में यूरोपीय चैंपियन ब्रिटेन के पैत्र मैकोरमैक के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

सुमित सांगवान (81) के ओलंपिक कोटा हासिल करने की उम्मीदें भी शुक्रवार को ध्वस्त हो गई जब क्वार्टर फाइनल में उन्हें हराने वाले रूस के पेत्र खामुकोव ने सेमीफाइनल में वाकओवर दे दिया। अगर खामुकोव स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहते तो सुमित को इस भारवर्ग में पांचवें मुक्केबाज के रूप में कोटा स्थान मिल सकता था। 
विज्ञापन


वहीं एल देवेंद्रो सिंह अपने 49 किग्रा भार वर्ग में सेमीफाइनल में हार के साथ ही रियो का टिकट कटाने से चूक गए। उन्हें रियो के लिए अपने भार वर्ग में फाइनल में पहुंचना था, लेकिन सेमीफाइनल में स्पेनिश प्रतिद्वंद्वी से हार गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें