फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का सिलसिला टूटा: विजेंदर के अजेय अभियान पर रोक, रूस के मुक्केबाज लोपसान से हारे

Sat, 20 Mar 2021 12:55 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के अनुभवी मुक्केबाज विजेंदर सिंह के पेशेवर सर्किट पर अश्वमेधी अभियान पर शुक्रवार को रोक लग गई जिन्हें रूस के अर्तिश लोपसान ने ‘बैटल आफ शिप’ मुकाबले में हरा दिया ।

विज्ञापन


बीजिंग ओलंपिक 2008 के कांस्य पदक विजेता विजेंदर 2015 में पेशेवर सर्किट में उतरे थे और तब से लगातार 12 मुकाबले जीत चुके हैं। अपना सातवां बाउट खेल रहे रूसी मुक्केबाज ने ‘मैजेस्टिक प्राइड कैसिनो’ जहाज पर हुए इस मुकाबले में जीत दर्ज करके स्थानीय दर्शकों का दिल तोड़ दिया । पांचवें दौर में एक मिनट और नौ सेकंड के बाद रेफरी ने रूसी मुक्केबाज को विजयी घोषित किया ।

इससे पहले रूस के 26 साल के लोपसान ने छह पेशेवर मुकाबलो में भाग लिया था जिसमें से दो नॉकआउट सहित चार जीत शामिल है। उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पिछले मुकाबले में युसुफ मागोमेदवेकोव के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


विजेंदर ने पेशेवर करियर में 12 मुकाबले खेले और सभी में जीत दर्ज की थी। उन्होंने आठ मुकाबले नॉकआउट तरीके से अपने नाम किए थे। बीजिंग ओलंपिक (2008) के इस कांस्य पदक विजेता ने नवंबर 2019 में खेले अपने पिछले मुकाबले में राष्ट्रमंडल के पूर्व चैम्पियन चार्ल्स एडामू को दुबई में हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें