फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंद्र एक साल बाद आज स्नाइडर के खिलाफ उतरेंगे रिंग में 

Sat, 13 Jul 2019 04:09 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-आठ दौर का होगा यहसुपर मिडिलवेट मुकाबला  
-10 मुकाबलों से अजेय हैं विजेंद्र 

 
विज्ञापन
vijender singh - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह शनिवार को होने वाले आठ दौर के सुपर मिडिलवेट मुकाबले में अमेरिका के माइक स्नाइडर के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। हरियाणा का यह मुक्केबाज एक साल से भी ज्यादा समय बाद रिंग में वापसी करेगा। डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंद्र का रिकॉर्ड 10-0 (सात नॉकआउट) है।

विज्ञापन


उन्होंने यहां बाउट से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह अच्छा मुकाबला होगा। मैं अपने मुक्केबाजी करिअर पर ध्यान लगाए हूं। मैं इस साल दो और बार बाउट लड़ना चाहता हूं और विश्व खिताब के मौके की ओर बढ़ना चाहता हूं। मैं इस फाइट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। स्नाइडर के खिलाफ मेरी रणनीतियां तय हो चुकी हैं जिन्हें मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर बनाया है, जिसमें ट्रेनर ली बीयर्ड शामिल हैं। मैं शुरुआती राउंड में ही स्नाइडर को पस्त करना चाहता हूं।’

वहीं स्नाइडर का रिकॉर्ड 13-5-3 है।  उन्हें भारतीय मुक्केबाज को हराने का भरोसा है। उन्होंने कहा,‘मेरे ट्रेनर ने विजेंद्र की कई बाउट देखी हैं। उन्होंने मुझे बताया कि वह किस चीज में अच्छा है और कहां हम उसकी कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें