फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंदर फिर बने रिंग के किंग, चेका को हराकर बचाया WBO एशिया पैसिफिक टाइटल

Sun, 18 Dec 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजेंदर सिंह - फोटो : getty
विज्ञापन
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारत के पहले प्रो-बॉक्सर विजेंदर सिंह ने नई दिल्ली में तंजानिया के फ्रांसिस चीका को तीसरे राउंड में नाक आउट कर अपना डब्ल्यूबीओ एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट टाइटल बचा लिया है। यह विजेंदर सिंह की प्रो बॉक्सिंग में लगातार आठवीं जीत है। वह अब तक अविजेय बने हुए हैं। किसी को भी इस बात की आशा नहीं थी कि विजेंदर इतनी जल्दी इस मुकाबले को जीत लेंगे। माना  जा रहा था कि पेशेवर मुक्केबाजी में अपनी छाप छोड़ चुके विजेंदर सिंह के लिए यह अब तक का सबसे कठिन मुकाबला होगा।  
विज्ञापन


विजेंदर ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में मात देते हुए यह खिताब अपने नाम किया था। महज 17 साल की उम्र में पेशेवर मुक्केबाजी की दुनिया में कदम रखने वाले चेका  तंजानिया के चेका के पास 43 मुकाबलों का अनुभव था। जिसमें से उन्होंने 32 में जीत हासिल की थी। लेकिन 44वें मुकाबले में विजेंदर के सामने  उनका यह अनुभव विजेंद्र के दमखम के सामने बौना साबित हुआ।
 
पहले राउंड में ही विजेंदर ने चेका पर 3-1 की बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड में भी चेका के पास उनके मुक्कों का जवाब नहीं था। तीन मिनट के तीसरे राउंड में महज 1 मिनट 58 सेकेंड रहते विजेंदर ने चीका को नॉक आउट कर खिताब अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


विजेंदर ने अपार समर्थन के लिए सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि  मैं अपने खिताब को बचाने के लिए दो महीने से अभ्यास कर रहा था। वो( चेका) ज्यादा बात कर रहा था। मुझे बातों मे नहीं अपने पंच पर यकीन था।
विज्ञापन


विजेंदर के मैनेजर ने आगे विश्व खिताब को चैलेंज करने के बार में कहा कि हम उस दिशा में एक एक कदम करके आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें