घातक कोरोना वायरस के खौफ के बावजूद वियतनाम में होने वाली पहली फॉर्मूला-1 ग्रां प्री अप्रैल में अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण चीन ग्रां प्री को स्थगित कर दिया गया था। वियतनाम ग्रां प्री के सीईओ ली नगोक ची ने कहा कि यह रेस पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच अप्रैल को ही होगी।