फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदित ने प्राग शतरंज महोत्सव में जीत से की शुरुआत, मास्टर्स वर्ग में अमेरिकी खिलाड़ी को हराया

Thu, 13 Feb 2020 09:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • विदित संतोष गुजराती ने मास्टर्स वर्ग में अमेरिका के सैम शेंकलैंड को हराया
  • 32 चाल में दर्ज की जीत 
विज्ञापन
विदित संतोष गुजराती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विदित संतोष गुजराती ने प्राग शतरंत महोत्सव के मास्टर्स वर्ग में अमेरिका के सैम शेंकलैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की। विदित ने सैम के खिलाफ विरोधी खिलाड़ी की गलती का फायदा उठाते हुए 32 चाल में जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय पी हरिकृष्णा ने स्वीडन के निल्स ग्रेंडेलियस के साथ 36 चाल में ड्रॉ खेला।

विज्ञापन


विदित और हरिकृष्णा नवीनतम फिडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों के बीच दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पहले दौर में पोलैंड के शीर्ष वरीय जेन क्रिस्टोफ डुडा और रूस के निकिता विटिगोवा भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। दूसरे दौर में विदित का सामना डेविड एंटन गुइजारो से होगा जबकि हरिकृष्णा को शीर्ष वरीय डुडा से भिड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें