फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील कुमार के लिए खुशखबरी, नए सिरे से होगा एसजीएफआई का चुनाव

Fri, 05 Feb 2021 11:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) को नए सिरे से चुनाव कराने के लिए कहा है। मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने एक पत्र में कहा कि इन चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता (एनएसडीसीआई) 2011 के आदर्श चुनाव दिशानिर्देशों के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ था। इस संहिता के अनुसार चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करने का अधिकार सबंधित महासंघ के अध्यक्ष को होता है। बता दें कि एसजीएफआई के अध्यक्ष दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार हैं।

विज्ञापन


भारत सरकार में उप सचिव एसपीएस तोमर ने पत्र में कहा, 'चुनाव अधिकारी नियुक्त करने से लेकर चुनाव की पूरी प्रक्रिया एसजीएफआई के अध्यक्ष से मंजूरी के बिना संपन्न हुई जो कि एनएसडीसीआई 2011 का उल्लंघन है।' इसमें कहा गया है, 'इसलिए आपसे भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 के आदर्श चुनाव दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अनुसार फिर से चुनाव कराने का अनुरोध किया जाता है।' 

बता दें कि एसजीएफआई ने दिसंबर 2020 में कराए गए चुनावों में राष्ट्रीय खेल संहिता का उल्लंघन किया था। एसजीएफआई ने पिछले साल 19 और 30 दिसंबर को सेवानिवृत न्यायाधीश सैयद जफर हुसैन की निगरानी में तमिलनाडु के नागपट्टिनम में अपनी वार्षिक आम बैठक में चुनाव कराए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें