फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप: रविंदर सेमीफाइनल में, गूलिया कांसे के मुकाबले में

Wed, 30 Oct 2019 08:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीर देव गुलिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

रविंदर (61 किग्रा) ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू अंडर 23 कुश्ती चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। रविंदर ने पहले मुकाबले में हंगरी के मार्शल बुडाइ कोवाक्स को 12-1 से हराया। इसके बाद झज्जर के रविंदर ने रूस के दिनिस्लाम तखतारोव को 11-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

विज्ञापन


वीरदेव गूलिया (79 किग्रा) कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंच गए हैं। नवीन (70 किग्रा) को रेपेचेज में मंगोलिनया के तेमूलेन एंखतुया से 6-8 से जबकि जूनियर विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विकी (92 किग्रा) को पहले दौर में ही स्विट्जरलैंड के सैमुअल शेरर से 1-7 से हार मिली।

पहले मुकाबले में यूक्रेन के अलेक्जेंडर वी को 11-0 से हराने वाले गौरव बलियान (74 किग्रा) अगले दौर में रूस के रजाम्बेक झामालोव से हार गए। संजीत (86 किग्रा) और आर्यन प्रताप (125 किग्रा) आर्यन हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें