फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार आर माधवन के बेटे ने लहराया तिरंगा, देश के लिए तैराकी में जीता रजत पदक

Thu, 26 Sep 2019 04:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वेदांत माधवन - फोटो : social media
विज्ञापन

अभिनेता आर माधवन आज अपने बेटे की वजह से खुद को एक गर्वान्वित पिता महसूस कर रहे हैं। इसका कारण है उनके बेटे द्वारा देश के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीतना।

विज्ञापन


बेंगलुरु में चल रहे एशियाई आयु वर्ग तैराकी चैम्पियनशिप में माधवन के बेटे वेदांत ने 4*100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में रजत पदक अपने नाम किया।

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता नाम आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि एशियाई खेलों में भारत को रजत पदक मिला और भगवान की कृपा से वेदांत ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना पहला मेडल जीता।
 

माधवन के 14 वर्षीय बेटे वेदांत ने लड़कों के ग्रुप 2 स्पर्धा में उत्कर्ष पाटिल, साहिल लस्कर और शोआन गांगुली के साथ मिलकर रजत पदक हासिल किया। टीम ने 3:41.49 सेकंड के समय के साथ अपना रजत पदक जीता।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में जापान की टीम ने जहां स्वर्ण पदक जीता तो वहीं चीन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इससे पहले पिछली साल वेदांत ने थाईलैंड में हुई अंतरराष्ट्रीय मीट में भी पदक जीता था और उसके बाद भारत में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
 
 

थ्री-इडियट, गुरु, रंग दे बसंती, तनु वेड्स मनु जैसी हित फिल्मों में काम कर चुके ,माधवन फिलहाल इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नम्बी नारायणन की बायोपिक पर काम कर रहे हैं जो जल्दी जी रिलीज़ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें