फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में वाराणसी चैंपियन

Sun, 10 Sep 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विजेता टीम को पुरस्कृत करतीं डीपीएस प्रधानाचार्या भावना सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
इटावा।  दिल्ली पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में ईस्ट जोन सीबीएसई बालक/ बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार को चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम सैफई में हो गया। सनबीम स्कूल लहरतारा, वाराणसी ने बालक/बालिक के 14-17 आयु वर्ग में जीत हासिल की। मुख्य अतिथि संत विवेकानन्द सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आनन्द ने विजेताओं के पुरस्कृत किया।

 ईस्ट जोन सीबीएसई बालक/बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम में 14 बालिका वर्ग फाइनल मैच में सनबीम स्कूल, लहरतारा, वाराणसी ने राजा इंटरनेशनल स्कूल, पटना 2-0, 17 बालिका वर्ग फाइनल मैच में सनबीम स्कूल, लहरतारा, वाराणसी ने इलाहाबाद पब्लिक स्कूल, इलाहाबाद को 2-0, 19 बालिका वर्ग फाइनल मैच में सनबीम स्कूल सन सिटी (स्कूल/हॉस्टल), वाराणसी ने राजघाट बेसेंट स्कूल, वाराणसी को 2-0 पराजित कर जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन


इसी प्रकार 14 बालक वर्ग फाइनल मैच में सनबीम स्कूल, लहरतारा, वाराणसी ने सनबीम स्कूल सन सिटी (स्कूल/हॉस्टल), वाराणसी को 2-0, 17 बालक वर्ग फाइनल मैच में सनबीम स्कूल, लहरतारा, वाराणसी ने सनबीम स्कूल वरुणा, वाराणसी को 2-0, 19 बालक वर्ग फाइनल मैच में सनबीम स्कूल, लहरतारा, वाराणसी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा को 2-1 हराकर बाजी अपने नाम की। 
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत डीपीएस के चेयरमैन विवेक यादव एवं प्रधानाचार्या भावना सिंह ने स्वागत किया। लालजी दुबे, उपक्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर, राजेश गौड़, राजकुमार वर्मा, रेहान अजीज अंसारी, प्रभाकर सिंह, राजेश वर्मा, बैडमिंटन प्रशिक्षक अनिल कुमार वर्मा, शशी शेखर त्रिपाठी, सीमा त्रिपाठी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के निर्णायक दिलीप सान्याल, कृष्णन गोपाल, मयंक कुमार, देवेन्द्र कौशल, रवी दीक्षित, संजय श्रीवास्तव, अजीत सिंह, अभिषेक कुमार, आशीष गौर, अनुराग पात्रा, अनिल सिंह, दिग्विजय नाथ यादव, मनीष सिंघल आदि उपथिति रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें