फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का टीकाकरण IOA की सर्वोच्च प्राथमिकता: नरेंद्र बत्रा

Fri, 22 Jan 2021 04:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा - फोटो : indianexpress
विज्ञापन

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने शुक्रवार को कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का टीकाकरण संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बत्रा ने उम्मीद जताई कि इस संबंध में जल्दी ही कोई योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन


बत्रा ने कहा समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि हम इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय, खेल मंत्रालय और नाडा समेत सभी संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। हम सही रास्ते में हैं और जल्दी इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएंगे। 

टीकाकरण के समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर बत्रा ने कहा कि फिलहाल इसपर चर्चा जारी है। जब सब कुछ तय हो जाएगा तब हम आपको बता देंगे। लेकिन अभी हम यही कह सकते हैं कि खिलाड़ियों का टीकाकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम इसे लेकर गंभीर हैं। 
विज्ञापन


उधर जापान की सरकार ने शुक्रवार को जापान ने टोक्यो ओलंपिक को रद्द करने से इनकार कर दिया है। साथ ही उस रिपोर्ट का भी खंडन किया है, जिसमें टोक्यो ओलंपिक के रद्द होने की बात कही जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें