फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Usain Bolt: उसेन बोल्ट ने धोखाधड़ी मामले में मैनेजर को निकाला, खाते से गायब हुए थे लगभग सौ करोड़ रुपये

Sat, 28 Jan 2023 10:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सैन जुआन (पुएर्टाे रिको)

सार

पुलिस मामलों की जांच कर रही है। बोल्ट का कहना है कि उन्होंने अपने व्यावसायिक प्रबंधक (मैनेजर) को निकाल दिया है। साथ ही जोड़ा कि वह आपसी सहमति से अलग नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
उसेन बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्राटा दौड़ के बेताज बादशाह रहे जमैका के उसेन बोल्ट का कहना है कि इस बात से बेहद हैरान हैं कि कैसे एक निजी निवेशक फर्म से उनके 12.7 मिलियन डॉलर (लगभग 103 करोड़ रुपये) धोखाधड़ी के कारण खाते से गायब हो गए। यह जमैका में एक दशक पहले हुए धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस मामलों की जांच कर रही है। बोल्ट का कहना है कि उन्होंने अपने व्यावसायिक प्रबंधक (मैनेजर) को निकाल दिया है। साथ ही जोड़ा कि वह आपसी सहमति से अलग नहीं हुए हैं। ट्रैक को अलविदा कह चुके दिग्गज एथलीट से जब यह पूछा गया कि क्या वह इस धोखाधड़ी के बाद टूट गए हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ऐसा नहीं है लेकिन मुझे बड़ा नुकसान हुआ है। यह सब मेरे भविष्य के लिए था। सबको पता है कि मेरे तीन बच्चे हैं। मुझे अपने अभिभावकों की भी देखभाल करनी है और फिर मेरी एक जीवनशैली है।

बोल्ट के वकील ने कहा कि किंग्स्टन स्थित ‘स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड’ में इस एथलीट का लगभग एक करोड़ 28 लाख डॉलर जमा था जो कि अब घटकर 12000 डॉलर ही रह गया है।बोल्ट के वकीलों का कहना है कि उन्होंने उस निवेशक कंपनी को नोटिस भेजा है कि या तो उनका पैसा लौटाया जाए या फिर दीवानी और आपराधिक केस के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमैका के वित्त मंत्री निजेल क्लार्क ने घोषणा की कि वित्तीय सेवा आयोग के निदेशक को हटाया जा रहा है और बैंक ऑफ जमैका पर अब पूरे द्वीप राष्ट्र की वित्तीय प्रणाली की देखरेख करेगा। बोल्ट ने कहा कि धोखाधड़ी के कारण केवल वह ही नहीं, बल्कि कई सरकारी एजेंसिया और उम्रदराज नागरिक शिकार हुए हैं। यह बेहद निराशाजनक है। हर कोई स्थिति को लेकर दुविधा में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें