फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसेन बोल्ट ने रिटायरमेंट का मनाया शाही जश्न, 7 हजार यूरो की पी शराब

Mon, 21 Aug 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
उसेन वोल्ट
विज्ञापन
विश्व के सबसे तेज धावक की ख्याति प्राप्त करने वाले जमैका के उसेन बोल्ट ने लंदन के एक बार में अपनी रिटायरमेंट पार्टी की। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेसिंग को अलविदा कहने वाले बोल्ट ने इस दौरान जमकर शराब पी। ओलंपिक चैंपियन बोल्ट ने अपने दोस्तों के साथ करीब 7 हरज यूरो यानी भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 6 लाख रुपए की शराब पी। 
विज्ञापन


बोल्ट के इस बिल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। याद हो कि बोल्ट अपने करियर की अंतिम रेस पूरी नहीं कर सके थे। बहरहाल, इससे दूर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ रिटायरमेंट की पार्टी करना सही समझा। इस दौरान बोल्ट और उनके दोस्तों ने कई तरह की शराब पी, जिसमें कई महंगी बोतलें शामिल हैं। 
विज्ञापन

अंतिम रेस में फ्लॉप होने का कोई मलाल नहीं

बार बिल - फोटो : daily mirror
स्प्रिंट लीजेंड और उनके दोस्तों ने डॉम पेरिगनों शैम्पेन की पांच बोतल पी- जिसमें से दो 940 यूरो की मैग्नम थी। इसके अलावा उन्होंने 570 यूरो वाली एक वोदका ऑर्डर की जबकि 500 यूरो वाली कोग्नाक की तीन बोतलें मंगवाई। इसके अलावा 5.50 यूरो वाली 23 रेड बुल और 2.50 यूरो वाली 18 कोक की कैन भी मंगवाई।

अपनी अंतिम रेस क्रैम्प के कारण पूरी नहीं करने वाले बोल्ट की फेयरवेल पार्टी का बिल करीब 6500 यूरो का बना था, लेकिन उन्होंने फिर 500 यूरो की टिप भी दी।

आपको बता दें कि बोल्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4X100 मीटर रिले रेस पूरी नहीं कर सके, क्योंकि वह चोटिल होकर रेस से बाहर हो गए। इससे पहले एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रविवार को बोल्ट नाकामयाब रहे थे। करियर की उस आखिरी 100 मीटर फर्राटा रेस में उन्हें तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें