फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप: सिमोना बाइल्स ने जीता 25वां मेडल, सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनीं

Sun, 13 Oct 2019 05:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिमोना बाइल्स - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका की जिम्नास्टिक सुपरस्टार सिमोना बाइल्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। सिमोना ने रविवार को बीम स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपना 25वां मेडल जीत लिया। इसी के साथ अब वे वर्ल्ड चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाली जिम्नास्ट बन गई हैं।

विज्ञापन

 

22 वर्षीया सिमोना ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का 19वां गोल्ड मेडल जीतकर बेलारूस के पुरुष जिम्नास्ट विताली शेरबो के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सिमोना ने सिर्फ इस साल ही पांच गोल्ड जीता है।
विज्ञापन


बाइल्स ने इस सप्ताह का अपना चौथा गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 15.066 अंक हासिल किए और जीत दर्ज करने में सफल रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें