फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी जिमनास्टिक्स टीम की महिला सदस्य कोरोना संक्रमित, समिति ने बताया वैकल्पिक खिलाड़ी

Mon, 19 Jul 2021 06:53 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

अमेरिकी जिम्नास्ट टीम की एक महिला के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मचा है। हालांकि अमेरिकी राज्य ओलंपिक और पैरालम्पिक समिति ने सोमवार को यह जानकारी दी कि महिला जिम्नास्ट टीम की एक वैकल्पिक सदस्य जापान में अभ्यास शिविर के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में अब गिनती के कुछ दिन बाकी हैं। दुनियाभर से खिलाड़ियों का दल भी टोक्यो पहुंचने लगा है लेकिन इन सबके बीच कोरोना के बढ़ते मामलों और खेल गांव में संक्रमितों के मिलने की वजह से हर कोई चिंतित है। फिलहाल अमेरिकी जिम्नास्ट टीम की एक महिला के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मचा है। हालांकि अमेरिकी राज्य ओलंपिक और पैरालम्पिक समिति ने सोमवार को यह जानकारी दी कि महिला जिम्नास्ट टीम की एक वैकल्पिक सदस्य जापान में अभ्यास शिविर के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

विज्ञापन


समिति ने यह नहीं बताया कि ओलंपिक चैंपियन सिमोन बाइल्स या खिताब का कोई और दावेदार पॉजिटिव मामला आने के बाद पृथकवास में है या नहीं। वैकल्पिक खिलाड़ियों में कारा इकेर और लीन वोंग शामिल हैं ।

कोरोना महामारी के कारण एक साल विलंब से हो रहे खेलों में खिलाड़ियों और अन्य के पॉजिटिव पाए जाने के मामले बढते जा रहे हैं। अमेरिका की यह पहली खिलाड़ी है जो पॉजिटिव पाई गई है ।
विज्ञापन


अमेरिकी समिति ने एक बयान में कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम इसकी पुष्टि करते हैं कि महिला कलात्मक जिमनास्टिक टीम की एक वैकल्पिक सदस्य पॉजिटिव पाई गई है। उसे पृथकवास पर भेज दिया गया है। उसकी निजता का सम्मान करते हुए इस समय और ब्यौरा नहीं दिया जा सकता।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें