फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PWL: चौथी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची यूपी दंगल, मुश्किल में वीर माराठा

Sat, 20 Jan 2018 02:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vinesh phogat
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग सीजन-3 में शुक्रवार को यूपी दंगल ने वीर मराठा को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस सीजन में यूपी दंगल की यह चौथी जीत है। यूपी दंगल अब अंक तालिक में 8 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है। हालांकि, इस हार के बाद वीर मराठा के लिए सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि यूपी दंगल की तरफ से नितिन राठी, गीता फोगाट, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने अपने-अपने मैच जीतकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। वहीं, वीर मराठा की ओर से जॉर्जी केटोव, वेस्लिसा और लेवान ने बाउट जीते।

मैच की पहली बाउट पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग में वीर मराठा के सरवन और यूपी दंगल के नितिन के बीच खेला गई। सरवन  से पहले राउंड में पिछड़ने के बावजूद नितिन ने 7-4 से जीत हासिल की और यूपी को शुरुआती बढ़त दिलाई। दूसरी बाउट के 62 किलोग्राम वर्ग में यूपी दंगल की स्टार पहलवान गीता फोगाट और वीर मराठा की रितु मलिक के बीच खेली गई। दोनों पहलवानों के बीच हुए इस मुकाबले में  गीता फोगाट ने  रितु को 5-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


तीसरी बाउट में 92 किलोग्राम वर्ग में वीर मराठा के जॉर्जी केटोव और यूपी दंगल के विक्की के बीच खेला गया। इस मुकाबले में जॉर्जी ने वीर मराठा के विक्की को 16-0 हराकर अपनी टीम को मुकाबले में पहली जीत दिलाई। यूपी की स्टार विनेश फोगाट ने अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी बहन रितु फोगाट को 4-0 से हरा दिया।

विनेश फोगाट ने मैच का स्कोर 3-1 तक पहुंचाया और मुकाबले में अपनी जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। इसके बाद पांचवीं बाउट में यूपी के बजरंग पूनिया ने पुरुषों के 65 किलोग्राम  वर्ग में वीर मराठा के अमित धनकड़ को 7-2 से हराकर यूपी की जीत सुनिश्चित कर दी। हालांकि अगली आखिरी दो बाउट वीर मराठा के नाम रही। इस तरह यूपी दंगल ने यह मुकाबला 7-4 से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें