फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक-1: भारतीय महिला मुक्केबाजों के हाई परफोरमेंस निदेशक रफाएल बर्गामास्को इटली रवाना

Fri, 05 Jun 2020 11:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल बरगमास्को - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना की वजह से पिछले कुछ महीने से भारत में लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बाद कई खिलाड़ी और कोच यहां फंसे हुए थे। लेकिन अब जब चीजें फिर से खुलनी शुरू हो गई हैं और लॉकडाउन में भी ढील मिलने लगी है तो लोग अपने घर की तरफ निकल रहे हैं। फिलहाल भारतीय महिला मुक्केबाजी महिला मुक्केबाजों के हाई परफोरमेंस निदेशक रफाएल बर्गामास्को लंबे इंतजार के बाद अपनी पत्नी और परिवार से मिलने के लिए इटली के असिसी में अपने घर वापस चले गए हैं।

विज्ञापन


रफाएल की पत्नी काफी समय से कैंसर से जूझ रही थीं और अब धीरे-धीर इससे उबरने लगी है। बर्गामास्को बुधवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना हुए और भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के कार्यकारी निदेशक आर के साचेती के अनुसार उनके एक पखवाड़े के बाद लौटने की उम्मीद है। 

रफाएल 2017 के बाद से भारतीय टीम के साथ हैं। साचेती ने कहा, 'रफाएल की पत्नी की कीमोथेरेपी सत्र था और उन्हें इसके लिए वापस जाना था। शुक्र है कि फ्लाइट सही समय पर शुरू हो गईं और वह योजना के अनुसार जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें