फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 में भी टल सकता है ओलंपिक, टोक्यो खेलों के CEO ने दिया बड़ा बयान

Fri, 10 Apr 2020 09:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से कुछ दिन पहले ही टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया था। अब यह खेल 23 जुलाई 2021 से शुरू होने वाले थे, लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार अभी भी ओलंपिक शायद ही तय समय पर शुरू हो पाए। टोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी ने शुक्रवार को यह कहकर चौंका दिया कि वे इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि खेल 16 महीने के विलंब के बाद अगले साल भी हो पाएंगे। टोक्यो आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी यह कहने की स्थिति में होगा कि अगले साल जुलाई में भी खेल हो सकेंगे या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘हम आपको स्पष्ट उत्तर देने की स्थिति में नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें