फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions League: रोनाल्डो के दो रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेंगे बेंजेमा, बायर्न म्यूनिख से आगे निकल सकती है लिवरपूल

Sat, 28 May 2022 06:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड का वर्चस्व है। उसने सबसे ज्यादा 13 बार खिताब अपने नाम किए हैं। उसकी नजर 14वीं बार ट्रॉफी जीतने पर है। इस मामले में इटैलियन क्लब एसी मिलान दूसरे स्थान पर है। उसने सात बार चैंपियंस लीग का फाइनल अपने नाम किया है।
विज्ञापन
करीम बेंजेमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोप में क्लब फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल लिवरपूल और रियल मैड्रिड के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस के नेशनल स्टेडियम में होगा। मुकाबले में सबकी नजर रियल मैड्रिड के स्टार स्ट्राइकर करीम बेंजेमा पर होगी। बेंजेमा अपने घरेलू मैदान पर जादू दिखाने के लिए तैयार है। वो फ्रांस के रहने वाले हैं। उनकी नजर रियल मैड्रिड के अपने पूर्व साथी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो रिकॉर्ड पर है।
विज्ञापन


रोनाल्डो चैंपियंस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा रोनाल्डो टूर्नामेंट के किसी एक सीजन में नॉकआउट राउंड में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 2017-18 सीजन में 10 गोल किए थे। बेंजेमा ने इस बार उनकी बराबरी कर ली है। अब फाइनल में उनकी नजर रोनाल्डो से आगे निकलने पर है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा बेंजेमा अगर फाइनल में तीन गोल दाग देते हैं तो वो एक सीजन में रोनाल्डो के सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। बेंजेमा ने इस बार दो बड़े क्लब पेरिस सेंट जर्मेन और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ हैट्रिक गोल किया था। रियल मैड्रिड को फाइनल में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

चैंपियंस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी
फुटबॉलर सीजन गोल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2013-14 17
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2015-16 16
करीम बेंजेमा 2021-22 15
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 2017-18 15
रॉबर्ट लेवानडॉस्की 2019-20 15
लियोनल मेसी 2011-12 14
रॉबर्ट लेवानडॉस्की 2021-22 13

लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो के अलावा बेंजेमा की नजर लेवानडॉस्की के भी एक रिकॉर्ड पर है। चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में बेंजेमा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। उनके और लेवानडॉस्की के नाम 86-86 गोल हैं। अगर बेंजेमा फाइनल में एक और गोल कर देते हैं तो वो लेवानडॉस्की को पीछे छोड़ देंगे। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम सबसे ज्यादा 143 गोल हैं। लियोनल मेसी 125 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बेंजेमा चैंपियंस लीग में एक क्लब के लिए 74 गोल कर चुके हैं। इस मामले में वो तीसरे स्थान पर हैं।

एक क्लब के लिए चैंपियंस लीग सबसे ज्यादा गोल
फुटबॉलर क्लब गोल
लियोनल मेसी बार्सिलोना 120
क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियल मैड्रिड 105
करीम बेंजेमा रियल मैड्रिड 74
रॉबर्ट लेवानडॉस्की बायर्न म्यूनिख 69
राउल गोंजालेज रियल मैड्रिड 66
विज्ञापन

लिवरपूल की टीम 2019 में चैंपियंस लीग जीती थी। - फोटो : सोशल मीडिया
बायर्न को पीछे छोड़ने उतरेगी लिवरपूल
चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड का वर्चस्व है। उसने सबसे ज्यादा 13 बार खिताब अपने नाम किए हैं। उसकी नजर 14वीं बार ट्रॉफी जीतने पर है। इस मामले में इटैलियन क्लब एसी मिलान दूसरे स्थान पर है। उसने सात बार चैंपियंस लीग का फाइनल अपने नाम किया है। बायर्न म्यूनिख और लिवरपूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमें छह-छह बार चैंपियन बनी है। इस बार लिवरपूल के पास बायर्न को पीछे छोड़ने का मौका है।

सबसे ज्यादा चैंपियंस लीग जीतने वाली क्लब
क्लब देश खिताब
रियल मैड्रिड स्पेन 13
एसी मिलान इटली 7
बायर्न म्यूनिख जर्मनी 6
लिवरपूल इंग्लैंड 6
बार्सिलोना स्पेन 5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें