फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018: यू मुंबा की धमाकेदार जीत, तमिल थलाइवाज को 36-22 से चटाई धूल

Fri, 16 Nov 2018 12:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pro kabaddi league 2018
विज्ञापन

यू मुंबा ने गुरुवार को प्रो कबड्डी 2018 के 65वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज पर धमाकेदार जीत दर्ज की। मुंबई के सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को 36-22 से करारी मात दी।

विज्ञापन


इस मुकाबले में यू मुंबा की तरफ से कप्तान दर्शन कादियान ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 रेड में 6 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि जयदीप 7 टैकल में 5 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने 16 रेड में 7 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि पोनपार्थीबन ने 5 टैकल में 2 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में यू मुंबा को 14 रेड प्वाइंट्स, 17 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, थलाइवाज को 15 रेड प्वाइंट्स, 5 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें